फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ravindra Raina to be relieved of additional responsibility as BJP President in Ladakh

जम्मू-कश्मीरः लद्दाख में भाजपा अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त होंगे रवींद्र रैना

Fri, 28 Feb 2020 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Raina to be relieved of additional responsibility as BJP President in Ladakh
जे पी नड्डा, रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया

दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे रवींद्र रैना आगामी कुछ दिनों में लद्दाख की जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश हैं। जबकि लद्दाख बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश है।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटने व दो केंद्र शासित प्रदेशों के अस्तित्व में आने के बाद से दोनों प्रदेशों में भाजपा की कमान रवींद्र रैना ही संभाल रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया है और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना भी लद्दाख संभाग में पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की इच्छा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जता चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा इस विषय पर अन्य नेताओं से परामर्श कर जल्द ही लद्दाख के लिए कोई नया अध्यक्ष मनोनीत कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना जोर-शोर से जुटना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में केवल हवाई मार्ग से ही लद्दाख पहुंचा जा सकता

इसके लिए बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद भी शुरू की जा चुकी है। इसके लिए वह जम्मू कश्मीर में ही फिलहाल फोकस करना चाह रहे हैं। लद्दाख संभाग में किसी क्षेत्रीय नेता को पार्टी की बागडोर साैंपी जा सकती है।

सर्दियों के मौसम में नवंबर से अप्रैल महीने तक केवल हवाई मार्ग से ही लद्दाख पहुंचा जा सकता है। बर्फबारी के चलते लद्दाख जाने वाले मार्ग बंद हो जाते हैं। ऐसे में सियासी नेताओं के लिए लद्दाख में राजनीतिक गतिविधियों दूसरे प्रदेश से जाकर चलाना इतना सरल नहीं रह जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed