फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rashid says, PDP say goodbye to new alliances

भाजपा को अलविदा कह नया गठबंधन बनाए पीडीपी: रशीद

Sat, 09 Jan 2016 10:53 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
rashid says, PDP say goodbye to new alliances

आवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद ने शनिवार को पीडीपी से भाजपा के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


कहा है कि सरकार गठन के लिए पीडीपी को इस अवसर इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इससे पूर्व भाजपा के साथ गठबंधन में प्रवेश करने की जो गलती उनसे हुई है उसे सुधारा जाए।
विज्ञापन


इंजीनियर रशीद ने नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस के अलावा अन्य विधायकों को अपनी ओर से पीडीपी को बिना शर्त मजबूत और ईमानदार समर्थन देने को कहा। साथ ही वे सब सार्वजनिक प्रतिबद्धता करें कि गठबंधन पूरी अवधि के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी को कैबिनेट में ज़्यादा मंत्री पाने का अवसर

rashid says, PDP say goodbye to new alliances

उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से न सिर्फ कश्मीरियों को लगे घाव भरेंगे बल्कि पीडीपी को भी कैबिनेट में ज़्यादा मंत्री पाने का अवसर मिलेगा।

रशीद ने कहा कि इससे एक तरफ भाजपा को रियासत में अपने स्थान का पता चलेगा तो दूसरी तरफ वह मुस्लिम विरोधी और कश्मीर विरोधी नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होगी।

रशीद ने सुझाया कि ऐसे अवसर पर महबूबा मुफ्ती को गंभीरता से विचार करना चाहिए। दीगर है कि निर्दलीय और कांग्रेस विधायकों के समर्थन से पीडीपी द्वारा सरकार गठन के कयास भी लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed