{"_id":"6743ceb400ba0dee4b0db884","slug":"rashan-card-not-issue-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101782-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नहीं बन रहे नए राशनकार्ड, बढ़ रही लोगों की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नहीं बन रहे नए राशनकार्ड, बढ़ रही लोगों की दिक्कतें
Mon, 25 Nov 2024 06:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा। राज्य में नए राशनकार्ड बनाने की प्रकिया बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नई सरकार से राशन कार्ड बनवाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि संयुक्त परिवार होने के कारण दिक्कतें और भी ज्यादा हैं। विभाग न तो राशन कार्ड बनवा रहा है और न ही पुराने राशन कार्ड में नए नाम जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को नई जनगणना के हिसाब से राशन कार्ड बनवाने चाहिए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
10 साल पहले ऐसे परिवारों के राशनकार्ड बनाए जाने की प्रकिया बंद की होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त परिवार होने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से राशनकार्ड में नए नाम तो जोड़े जा रहे हैं मगर परिवार के अलग से राशनकार्ड नहीं बनाए जा रहे। सरकार को इसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच
सरकार की तरफ से नई जनगणना नहीं करवाए जाने पर संयुक्त परिवारों के नए राशनकार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बंद पड़ी प्रकिया सो बहाल करना चाहिए, ताकि ऐसे परिवार के लोगों के नए राशनकार्ड बनें, जिनके संयुक्त परिवार के राशनकार्ड में नाम हैं।
मदन लाल शर्मा, पूर्व सरपंच
साल 2002 में गरीबी रेखा के तहत परिवार के लोगों के राशनकार्ड बनाने के बाद आज भी लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। अब जो परिवार गरीबी रेखा के अधीन हैं, उनकी गरीबी रेखा के अधीन होने पर भी अनदेखी की जा रही है।
हरबंस लाल, पूर्व सरपंच
कोट
सरकार की ओर से संयुक्त परिवार के लोगों के नए राशनकार्ड की प्रकिया बंद है। नए नाम जोड़ने की प्रकिया जारी है। सरकार की तरफ से नई जनगणना करवाने पर ही नए राशनकार्ड की प्रकिया शुरू हो पाएगी।
आशीष कुमार, अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आरएस पुरा