{"_id":"c27c95a0f5e203112da058ec3ce6e4b1","slug":"rape-with-12-year-old-girl-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह साल की बच्ची से घर बुलाकर दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह साल की बच्ची से घर बुलाकर दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकुटानगर थाना के अंतर्गत राजीव नगर इलाके में शनिवार को एक बारह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बच्ची ने किसी तरह से भागकर माता-पिता को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को एसएमजीएस अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवा दिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी नरवाल पुलिस की गिरफ्त में है।
जानकारी के मुताबिक राजीव नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने एक बारह साल की बच्ची को अपने घर बुला लिया और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म दिया। इसके साथ ही आरोपी वहां से फरार हो गया। तब बच्ची वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और रोने लगी।
विज्ञापन
पूछने पर सारी घटना की जानकारी दी तो अभिभावकों ने नरवाल पुलिस में शिकायत दी। बच्ची का एसएमजीएस अस्पताल में मेडिकल करवा दिया गया है, जिसकी फाइनल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में पुष्टि हो जाने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने के चलते धारा 342 और 376 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।