{"_id":"647ba44cb9d6e9a11d0569c7","slug":"rape-case-jammu-news-c-10-jam1006-132141-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के एक इलाके में बेकरी की दुकान पर बाप के साथ काम करने वाले युवक ने ही उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह लंबे समय से दुकान से निकलकर साथी के घर पहुंच जाता था और बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा। पिता को काम के बीच में उसके गायब होने पर शक पड़ा और उसे एक दिन रंगे हाथ पकड़ लिया। पिता की शिकायत पर स्थानीय पुुलिस ने आरोपी आंचल कुमार निवासी बिलावर के खिलाफ पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शहर के एक इलाके में बेकरी की दुकान में काम करता है। यहां पर ही किशोरी का पिता भी उसके साथ पिछले कई साल से काम कर
रहा था। उसे पता था कि पिता के काम पर आ जाने पर बेटी अकेली घर में रहती है। बताया जाता है कि दोनों इलाके में साथ-साथ मकानों में रह रहे थे, जिससे आरोपी का उसके घर लगातार आना-जाना रहता था और वह इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। वह दुकान से निकल जाता और उसके घर में पहुंचकर किशोरी से दुष्कर्म करता।
पिता के अनुसार युवक साथ लगते घर में किराये के मकान में रहता है। कुछ दिन से उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं। जब काम के दौरान गायब होने पर उसका पीछा किया तो वह उनके घर में मिला। इसके बाद बेटी के साथ बात की और उसने दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संंबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इस घटना से किशोरी का पूरा परिवार दहशत में है। साथ ही इलाके में आरोपी की करतूत के खिलाफ रोष है।