फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ranvir Canal water is contaminated, garbage and dead animals are being thrown away.

Jammu News: रणवीर नहर का पानी दूषित, फेंक रहे कूड़ा और मृत पशु

Mon, 29 Sep 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 29 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ranvir Canal water is contaminated, garbage and dead animals are being thrown away.
मीरा साहिब नहर बंद होने पर खडा दू​षित पानी जिससे आसपास रहने वाले लोग परेशान स्रोत संवाद
मीरां साहिब। रणबीर नहर कभी जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल और सिंचाई सुविधा का एक प्रमुख स्रोत हुआ करता था। आज एक अत्यधिक प्रदूषित जल निकाय है जो नहाने के लिए भी उपयुक्त नहीं है। वर्तमान में इसके उपयोग से आस-पास के कुछ गावों के लिए सिंचाई के प्रयोजनों का एक साधन है। हालत यह है कई दिनों से रणवीर नहर बंद होने से इसमें रुका पानी दूषित हो गया है। इससे नहर के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरालिया पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि दुग्ध के चलते दिक्कत आने पर सिंचाई विभाग की और अनदेखी के सिवाय कुछ नही किया जा रहा। रणवीर नहर में लोग कूड़ा- करकट, मरे पशु तक फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सूबेदार बाबा राम का कहना है कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा 60 किलोमीटर लंबी रणबीर नहर की सफाई के लिए हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन यह कवायद निरर्थक हो जाती है। घरेलू और अन्य औद्योगिक कचरे से निकलने वाला सीवेज बेरोकटोक नहर में गिरता रहता है। सरकार को नहर के दूषित पानी जहरीला बनने पर रोकने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के संबंधित एईई विनोद मेहरा का कहना है जिन लोगों ने नहर में सीवरेज की पाइपे डाल रखी है उनकी सूची बना पहले ही नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नहर के किनारे औद्योगिक प्लांट लगा रखे हैं। उनकी जांच करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed