फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranveer campus, kotbhalwal

Jammu News: रणवीर कैंपस कोट भलवाल में डीडीईओ के माध्यम से करवाए जाएंगे 150 ऑनलाइन कोर्स, 30 तक दाखिले का मौका

विज्ञापन
ranveer campus, kotbhalwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रणवीर कैंपस कोट भलवाल में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय एवं ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से 45 कार्यक्रमों के अंतर्गत 150 से अधिक ऑनलाइन कोर्स करवाए जाएंगे। छात्र 30 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। भारतीय ज्ञान चिंतन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल की गई है। छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। उन्हें सामग्री भी ऑनलाइल उपलब्ध करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छात्र वेद, उपवेद, भारतीय दर्शन, भारतीय विज्ञान, भाषा विज्ञान, आयुर्वेद विज्ञान, भारतीय चिकित्सा विज्ञान में सर्टिफिकेट कोर्स और शास्त्री (व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र) व अन्य में स्नातक या स्नातकोत्तर कर सकते हैं। परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन झा ने कहा कि ज्ञान में वृद्धि करने का छात्रों के पास एक खास अवसर है। इन कोर्सों के माध्यम से छात्र भारतीय ज्ञान चिंतन प्रणाली को समझ सकेंगे। इसके अलावा संस्कृत का ज्ञान लेने के लिए छात्र अल्पकालीन कोर्स भी कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों के पास इच्छानुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता है।


ड्राफ्ट्समैन की आंसर की अपलोड, आज दर्ज कराएं आपत्ति

जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जल शक्ति विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के पद भरने के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में ए, बी, सी और डी सीरिज थी। 25 सितंबर से अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये का ड्राफ्ट साथ लगाना होगा। निर्धारित तारीख के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित प्रारूप बोर्ड कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed