{"_id":"6591ca832c8b9e58f10da225","slug":"ranji-trophy-team-announced-jammu-news-c-10-jmu1037-272796-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रणजी ट्रॉफी के पहले 2 मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रणजी ट्रॉफी के पहले 2 मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के खिलाफ मैच खेले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की टीम सात मुकाबले खेलेगी। पांच जनवरी से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में अभियान का आगाज करेगी। दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली के खिलाफ होगा। धनेश्वर रथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट साइंसेज (डीआरआईईएमएस) ग्राउंड कटक में 19 जनवरी को ओडिशा के खिलाफ तीसरा, मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड वडोदरा में 26 जनवरी को बड़ौदा के खिलाफ चौथा, जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में दो फरवरी को उत्तराखंड के खिलाफ पांचवां, सीकेम ग्राउंड पुडुचेरी में 9 फरवरी को छठा और सातवां व आखिरी लीग मुकाबला होल्कर स्टेडियम इंदौर में मध्यप्रदेश के खिलाफ खेला जाएगा।
15 सदस्यीय टीम में शुभम खजूरिया (कप्तान), कामरान इकबाल, अभिनव पूरी, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, शुभम सिंह पुंडिर, फाजिल राशिद (विकेटकीपर), मुसैफ एजाज, आबिद मुस्ताक, साहिल लोत्रा, लोन नासिर, उमरान मलिक, उमर नजीर, आकिब नबी और रोहित शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा वसीम बशीर को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।