फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ranji Trophy: Puducherry takes lead of 66 runs amid fall of wickets

रणजी ट्रॉफी : विकटों की पतझड़ के बीच पुडुचेरी ने 66 रनों की ली बढ़त

विज्ञापन
Ranji Trophy: Puducherry takes lead of 66 runs amid fall of wickets
- पहले दिन गिरे 21 विकेट, जेएंडके ने 11 और पुडुचेरी ने गंवाए 10 विकेट
विज्ञापन

- जेएंडके के लिए आबिद मुश्ताक और वंशज शर्मा ने और पुडुचेरी के लिए सिदक सिंह ने लिए पांच विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी के बीच रणजी मुकाबले के पहले दिन शुक्रवार को गेंदबाजों की मौज रही। पहले दिन 21 विकेट गिरे, जिसमें जेएंडके के 11 और पुडुचेरी के 10 विकेट शामिल हैं। पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। जेएंडके के लिए जहां आबिद मुश्ताक और वंशज शर्मा ने पांच-पांच विकेट चटकाए, वहीं पुडुचेरी के लिए यह काम सिदक सिंह ने किया। उन्होंने भी जेएंडके के पांच बल्लेबाजों को चलता किया। जेएंडके ने पहली पारी में 106 रन बनाए, जबकि पुडुचेरी की टीम पहली पारी में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर पुडुचेरी ने 66 रनों की बढ़त हासिल की। पहले दिन दिन की समाप्ति पर दूसरी पारी में जेएंडके ने शून्य के स्कोर पर एक विकेट गंवा चुका है।
सीकेम स्टेडियम पुडुचेरी में जेएंडके के कप्तान शुभम खजूरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पुडुचेरी के गेंदबाज सिदक सिंह ने जेएंडके को शुरूआती झटके दिए और मैच में पांच विकेट झटके। जेएंडके की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 11वें ओवर में ही 43 रन पर आधी टीम पवेलियन वापस पहुंच गई। जेएंडके ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान शुभम खजूरिया 15 रन, कामरान इकबाल छह रन, विवरांत शर्मा पांच रन, अब्दुल समद 10 रन और शुभम सिंह पुंडीर 21 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर फाजिल राशिद ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। इस तरह जेएंडके ने पहली पारी में 28.4 में 106 रन बनाए। पुडुचेरी के लिए सिदक सिंह ने पांच, सागर पी. उदेशी ने तीन और रोहित ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

पुडुचेरी के लिए पारस रत्नपारखे और कार्तिकेयन जयसुंदरम ने पारी की शुरूआत की। दूसरे ही ओवर में कार्तिकेयन बिना खाते खोले वंशज शर्मा का शिकार बने। वंशज ने सागर को आउट कर जेएंडके को दूसरी सफलता दिलाई। पुडुचेरी ने पीके डोगरा और विकेटकीपर केबी. अरुण कार्तिक के अर्ध शतकों की बदौलत पहली पारी में 55.1 ओवर में 172 रन बनाए। पीके डोगरा ने 107 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 58 और केबी. अरुण ने 50 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में आकाश कारगवे ने 19, मोहित मित्तन ने 18 और पारस ने 10 रनों का योगदान दिया। जेएंडके के लिए वंशज शर्मा और आबिद मुश्ताक ने आपस में पांच-पांच विकेट साझा किए। आबिद मुश्ताक ने 25 ओवर में 64 रन देकर और वंशज शर्मा ने 21.1 ओवर में 74 रन देकर पांच-पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएंडके की दूसरी पारी में सिर्फ एक गेंद डाला गया। कप्तान शुभम खजूरिया और नाइट वाचमैन के रूप में उमरान मलिक जेएंडके की दूसरी पारी की शुरूआत की और पहले ओवर की पहली ही गेंद पर उमरान मलिक बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इस मैदान पर जिस तरह विकट पतझड़ की तरह गिर रहे हैं, दूसरे ही दिन खेल समाप्त होने की संभावना है। जेएंडके को दूसरी पारी में संभल कर खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed