फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranji trophy, himachal leads

रणजी ट्रॉफी: दूसरे दिन स्टंप्स तक हिमाचल एक विकेट पर 9 रन आगे

विज्ञापन
ranji trophy, himachal leads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। हिमाचल प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर पर 9 रन की बढ़त बना ली और 9 विकेट सुरक्षित हैं। खराब रोशनी के कारण खेल प्रभावित रहा और सिर्फ 17.3 ओवर फेंकें गए। जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में चल रहे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में मौसम ने फिर खलल डाली। दो दिन में सिर्फ 62 ओवर ही खेले गए। हिमाचल प्रदेश ने 47 रन से आगे खेलना शुरू किया और स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 109 रन बनाए। हिमाचल के लिए शुरुआत ठीक नहीं रही और 52 के स्कोर पर एकांत सेन 27 रन बनाकर उमर नजीर का शिकार बने। उमर ने बोल्ड कर जम्मू-कश्मीर को पहली सफलता दिलाई। खेल खत्म होने तक प्रशांत चोपड़ा 48 और कप्तान अंकित कलसी 29 रन बना कर नाबाद रहे। जम्मू-कश्मीर के लिए उमर नजीर एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 11 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed