{"_id":"5bc1daffbdec2269bd0697d5","slug":"ranji-cricketer-jasprit-from-jammu-kashmir-now-shows-her-talent-in-dangal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के साथ ही दंगल में भी दम दिखा रही जम्मू की जसप्रीत, गिलक्रिस्ट के साथ भी खेला है मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के साथ ही दंगल में भी दम दिखा रही जम्मू की जसप्रीत, गिलक्रिस्ट के साथ भी खेला है मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
जसप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू की बेटी जसप्रीत हरफनमौला है। क्रिकेट के साथ ही दंगल में भी दम दिखा रही है। वह बीते साल चेन्नई में रणजी खेल चुकी है और जम्मू-कश्मीर की तरफ से तीन बार नेशनल खेला है। अंडर-23 एक टी-20 में भी शिरकत की है। नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई कमीशन की तरफ से आयोजित मैच में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट के साथ भी क्रिकेट में जम्मू की यह ओपनर, विकेट कीपर बल्लेबाज हाथ दिखा चुकी है।
रेसलिंग में वह दो बार स्टेट गोल्ड हासिल कर चुकी है। दंगल में उन्होंने नौ बार शिरकत की है। कैंप गोल गुजराल की रहने वाली दीप सिंह और स्वर्ण कौर की बेटी जसप्रीत अपनी कामयाबी के पीछे अपने मां-बाप का हाथ तो करार देती ही है, साथ ही अपनी कोच और जेडपीईओ अंजु गुप्ता का भी शुक्रिया अदा करती है। जसप्रीत ने इसी साल जीसीडब्ल्यू परेड से बीए पास आउट किया है। लेकिन अपना करियर वह क्रिकेट और रेसलिंग में ही बनाना चाहती है।
‘दंगल’ देखकर करनी शुरू की रेसलिंग
जसप्रीत ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ देखने के बाद रेसलिंग शुरू की थी। इसी फिल्म में आमिर की बेटी का किरदार कश्मीर की जायरा वसीम ने अदा किया है। जसप्रीत के बकौल क्रिकेट टीम गेम है, लेकिन रेसलिंग में इंडिविजुअल बेहतरीन परफार्मेंस देने का अलग ही मजा है।

Trending Videos
दोनों खेलों में दम-खम, एकाग्रता करती है मदद
जसप्रीत के मुताबिक एक साथ दो खेलों में उतरना उनके लिए परेशानी भरा बिल्कुल नहीं। उनके मुताबिक दोनों ही प्रैक्टिस, दम-खम और एकाग्रता की मांग करते हैं। जसप्रीत के बकौल मैं पूरी तन्मयता और दम लगाकर प्रैक्टिस करती हूं, इसीलिए दोनों खेलों के साथ न्याय कर पा रही हूं।