फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramleela

शिव धनुष तोड़ भगवान राम ने जीता स्वयंवर

विज्ञापन
ramleela
रियासी। कस्बे में रामलीला का मंचन जारी है। बुधवार रात को सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इसमें राम के शिव धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल भगवान श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को रामलीला में मात्र एक दृश्य सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। सेट को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। रामलीला में दर्शाया गया कि पुत्री सीता का विवाह के लिए राजा जनक ने स्वयंवर का आयोजन किया। इसमें कई देशों के राजा व राज कुमार शामिल हुए। दरबार में भगवान शिव के धनुष को लाया गया, लेकिन कोई भी उसे उठा नहीं पाया। राजा जनक दुखी हो सभी राजाओं और राजकुमारों को कुछ बोल देते हैं। इस पर उनकी लक्ष्मण से बहस हो जाती है। लंकापति रावण भी धनुष उठाने के लिए आता है लेकिन विफल रहता है।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र की आज्ञा राम ने धनुष को उठा लिया और प्रत्यंचा चढ़ाने के दौरान धनुश टूट जाता है। इस दौरान दरबार में परशुराम आते हैं और राजा जनक को सीता के स्वयंवर की शुभकामनाएं देते हैं सााि ही धनुष को टूटा देख वह क्रोधित हो जाते हैं। फरसे से सभा में मौजूद राजकुमारों को जान से मारने की धमकी देते हैं। इसमें उनकी लक्ष्मण से नोकझोंक होती है। जिस को राम सुलझाते है। सीता के गले में बरमाला डालते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठता है। राजीव बनाथिया ने राजा जनक, अनिल शर्मा ने राम, नीरज केसर ने लक्ष्मण, अतुल केसर ने गुरु विश्वामित्र, आकाश शर्मा ने परशुराम, आयुष खजूरिया ने बाणासुर, सन्नी राजपूत ने रावण और विशाल पंडोह ने बाट की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed