फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramkrishan mission

Jammu News: युवाओं को स्वामी विवेकानंद के उपदेश से अवगत कराएगा रामकृष्ण मिशन

विज्ञापन
ramkrishan mission
दोमाना। रामकृष्ण मिशन जम्मू ने मंगलवार को रामकृष्ण मिशन की 125वीं वर्षगांठ मनाने के लिए युवा सम्मेलन करवाया। सचिव स्वामी यज्ञधरानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर स्वयं का मोक्ष और जगत का कल्याण साधित करने का आदर्श रखा था। इसी उद्देश्य से मिशन 125 वर्षों से समाज कल्याण के कार्यों में जुटा है। विवेकानंद को युवाओं से बड़ी आशा थी। युवाओं को विवेकानंद के उपदेशों से अवगत कराने के लिए रामकृष्ण मिशन देश भर के अपने केंद्रों में 125 युवा सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। इन केंद्रों से चयनित युवाओं को दिसंबर 2023 में रामकृष्ण मिशन के कलकत्ता स्थित मुख्यालय बेलुड़ मठ में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन चंडीगढ़ के सचिव श्रद्धेय स्वामी अनुपमानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद के निर्देशित व्यक्तित्व विकास विषय पर युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विवेकानंद का आदर्श एक उच्च कोटि का व्यक्तित्व गठन करने में कैसे सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed