फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ramdas Athawale statement about Taliban Owaisi s statement Band Party Farooq Abdullah Yogi Adityanath and Digvijay Singh

जम्मू-कश्मीर: अठावले ने कई नेताओं को दिखाया आईना, तालिबान और ओवैसी के बयान 'बैंड पार्टी' पर कही ये बात

Mon, 27 Sep 2021 05:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को हटाना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है। बाहरी निवेशकों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदना और अपनी इकाइयां स्थापित करना सबसे बड़ी बाधा थी। वहीं सधे हुए लहजे में अठावले ने फारूक अब्दुल्ला, असदुद्दीन ओवैसी और दिग्विजय सिंह के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Ramdas Athawale statement about Taliban Owaisi s statement Band Party Farooq Abdullah Yogi Adityanath and Digvijay Singh
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (फाइल फोटो) - फोटो : facebook.com/ramdasathawale

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कई नेताओं को आईना दिखाया। सधे हुए लहजे में अठावले ने फारूक अब्दुल्ला, असदुद्दीन ओवैसी और दिग्विजय सिंह के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं जम्मू-कश्मीर के मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है। सरकार के साहसिक कदम के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में निवेश करेंगे और आतंकवाद से दूर रहने वाले स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे। 

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को हटाना लोगों के हित में
अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को हटाना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है क्योंकि बाहरी निवेशकों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदना और अपनी इकाइयां स्थापित करना सबसे बड़ी बाधा थी। अठावले अपने मंत्रालय के तहत केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे। कहा कि उनका मंत्रालय उप-राज्यपाल के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अपना पूरा समर्थन देगा। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि केंद्र की  सभी योजनाएं जनता तक पहुंचें। सरकार केंद्र शासित प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर रही है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला का बयान ठीक नहीं
वहीं, उन्होंने तालिबान के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत का भी विरोध किया। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के साथ बातचीत करने के लिए केंद्र को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के सुझाव के बारे में उन्होंने कहा कि वह (अब्दुल्ला) जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ नेता हैं लेकिन हम उनके इस बयान का समर्थन नहीं करते हैं। तालिबान एक आतंकवादी समूह है।
 

ओवेसी झूठ बोलते हैं, योगी आदित्यनाथ सबको साथ लेकर चल रहे हैं

इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी मुसलमान 'बैंड पार्टी' की तरह है, पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। ओवैसी का यह कहना गलत है कि यूपी में मुसलमानों का कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसलमानों सहित सभी की देखभाल करने के लिए हैं। कहा कि लोगों को भड़काऊ नारों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। समाज के समग्र कल्याण के लिए भाजपा और एनडीए का समर्थन करना चाहिए।

हम सभी भारतीय हैं और हमारे बीच कोई अंतर नहीं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कथित बयान पर कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्कूलों में विभाजनकारी मानसिकता सिखाई जा रही है, पर अठावले ने कहा कि वह एक बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनका बयान सच से दूर है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सभी को अपना मानते हैं। हम सभी भारतीय हैं और हमारे बीच कोई अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed