{"_id":"cca4350a410be6ddadeaf6313a7c7098","slug":"ramdan-to-begin-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
मुसलिम समुदाय में पवित्र माने जाने वाले रमजान का महीना आज से शुरू होगा। इस पवित्र महीने की तैयारियों को लेकर वीरवार को कश्मीर के बाजारों में काफी हलचल देखने को मिली और लोग जरुरत की वस्तुओं की खरीदारी करते दिखाई दिए। ऐसा कई वर्षों के बाद पाया जाएगा कि कश्मीर घाटी के लोगों को तपतपाती गर्मी वाले दिनों में रोजे रखने होंगे।
विज्ञापन
राज्य के मुसलमानों को करीबन 16 घंटे दिन में रोजा रखना होगा और उन्हें खाने-पीने और सोने के लिए 8 घंटे से कम का समय मिलेगा। रमजान कै लेंडर के अनुसार पहले दिन सेहरी शुक्रवार को सुबह 3.35 तक होगी जबकि शाम की नमाज और इफ्तार (रोजा खोलने) का समय शाम 7.45 पर होगा। रमजान के इस पवित्र महीने के दौरान खजूरों की काफी महत्ता है।
विज्ञापन
क्योंकि अमूमन मुसलिम इफ्तार खजूर और पानी से करते हैं। इस महीने के दौरान विभिन्न किस्मों के खजूर दुकानों पर बिकते हैं और खजूरों की काफी मांग रहती है। धार्मिक विद्वानों के अनुसार यह एक ऐसा महीना होता है जिसके दौरान एक मुसलमान अपने गुनाहों को माफ करवाकर पुण्य कमा सकता है।
विज्ञापन