फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramban jammu kashmir

जम्मू कश्मीर की स्थिति जानने के लिए प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
ramban jammu kashmir
रामबन में प्रतिनिधिमंडल लोगों को जागरुक करता हुआ।
रामबन। अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने के बाद कई प्रतिनिधिमंडल केंद्र शासित प्रदेश की वर्तमान स्थिति एवं लोगों का हालचाल जानने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बंग्लादेश-भारत-पाकिस्तान पीपुल्स फोरम के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल जम्मू से श्रीनगर तक मार्च पर निकला। जो 26 नवंबर को जम्मू से शुरू होकर उधमपुर से होते हुए वीरवार को रामबन पहुंचा। यह मार्च 1 दिसंबर को श्रीनगर में संपन्न होगा।
विज्ञापन

इस प्रतिनिधिमंडल में बंग्लादेश-भारत-पाकिस्तान पीपुल्स फोरम एवं पूर्व सांसद शेख अब्दुल रहमान, जम्मू एंड कश्मीर पीस एंड टेरीटोरियल इंटीग्रिटी फोरम आईडी खजूरिया, समाजवादी समागम डॉ सुनीलम, हक इंसाफ पार्टी बिलाल खान, नेशनल एलाइंस पीपुल्स मूवमेंट प्रोफेसर सुशीला, देश भगत यादगार कमेटी सुखदेव सिंह, सीपीआई निरदोश उपल, इंटरनेशनल डेमोक्र्रेटिक पार्टी करनैल सिंह और अन्य सदस्य शामिल थे। रामबन में वरिष्ठ नेता एवं नेशनल कांफेंस पार्टी प्रोविंशियल सेक्रेटरी अमृत वर्षा ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रामबन के प्रमुख नागरिकों के साथ मुलाकात की। इसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बने हालात के बारे में लोगों से बातचीत कर हालचाल जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर 26 नवंबर को जम्मू से श्रीनगर के लिए निकले हैं जहां अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर में संचार सेवाओं को बंद किया गया। कहा कि उसे जल्द शुरू किया जाए। जम्मू कश्मीर को 50 हजार करोड़ का विषेश पैकेज के साथ-साथ पूर्ण रूप से राज्य का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed