{"_id":"58466ef44f1c1b104f4482ce","slug":"ram-madhav-to-reach-jammu-today-to-review-working-of-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और संगठन के काम की समीक्षा को आज जम्मू पहुंचेंगे भाजपा नेता राम माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार और संगठन के काम की समीक्षा को आज जम्मू पहुंचेंगे भाजपा नेता राम माधव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव
- फोटो : File Photo
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को छह दिसंबर को जम्मू पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, सियासी परिदृश्य और भाजपा के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार राममाधव अपने दौरे के दौरान 25 दिसंबर को रियासत में पार्टी की ओर से मनाए जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। राम माधव के दौरे को देखते हुए पार्टी नेता सोमवार को तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
इससे पहले भी रियासत में अपने दौरों के दौरान राम माधव भाजपा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करते रहे हैं। रियासत में पीडीपी भाजपा गठबंधन और सरकार गठन में राममाधव की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन