{"_id":"59c53a0b4f1c1b2a688b5e77","slug":"ram-madhav-meets-governor-mn-vohra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की स्थिति को लेकर आज राज्यपाल से मिले राम माधव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर की स्थिति को लेकर आज राज्यपाल से मिले राम माधव
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को श्रीनगर में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। इस दौरान रियासत के हालात खासतौर से सुरक्षा स्थिति और सियासी हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत विकास प्रक्रिया को तेज करने और शांति बहाली से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
वहीं राम माधव के श्रीनगर के जम्मू आने के प्रस्तावित दौरे को स्थगित कर उनके नई दिल्ली लौट जाने पर प्रदेश भाजपा में चर्चाओं का दौर जारी रहा। पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर वह दौरा बीच में ही छोड़कर नई दिल्ली लौट गए। इसका कारण नई दिल्ली में 24 और 25 सितंबर को होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।
विज्ञापन
पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसके लिए राम माधव को भी वापस बुला लिया गया। कुछ सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के भाजपा मंत्रियों से व्यक्तिगत रूप से बारी-बारी मिलकर वह कई मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड से खासे नाराज दिखे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस बारे में सूचित करने के लिए जम्मू दौरा स्थगित कर नई दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन