{"_id":"5bae50f2867a551143795fe8","slug":"ram-madhav-did-press-conference-on-municipal-and-panchayat-elections-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के आगे झुकी पीडीपी-नेशनल कॉन्फ्रेंस, भाजपा पूरी ताकत से घाटी में लड़ रही चुनाव: माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के आगे झुकी पीडीपी-नेशनल कॉन्फ्रेंस, भाजपा पूरी ताकत से घाटी में लड़ रही चुनाव: माधव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में प्रेस वार्ता करते राम माधव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर आरोप लगाया है कि आतंकवादियों के चुनाव बहिष्कार की धमकी के आगे ये दोनों पार्टियां झुक गईं। इसी के चलते इन्होंने निकाय चुनाव का बहिष्कार किया। केवल दिखावे के लिए नेकां और पीडीपी खुद को रियासत के लोगों का हितैषी बताती हैं। जबकि सच्चाई है कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और नेतृत्व क्षमता को यह पैदा ही नहीं होने देना चाहती।
जम्मू में पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राम माधव ने कहा कि भाजपा ने आतंकवाद का गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर से लेकर उत्तरी कश्मीर तक में अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। भाजपा के कश्मीर में 99.9 फीसदी उम्मीदवार स्थानीय हैं। कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आए हैं। पार्टी कश्मीर हो या फिर जम्मू अथवा लद्दाख हर क्षेत्र में पूरी ताकत से चुनाव के मैदान में है।
उन्होंने कहा कि चुनाव बहिष्कार करने वाली पार्टियां नेकां और पीडीपी के कई कार्यकर्ता व नेता पिछले दरवाजे से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा उनके प्रयास का स्वागत करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेकां और पीडीपी कश्मीर में चुनाव मैदान में उतरने वाले लोगों की राह में बाधा खड़ी करने का काम कर रही है। वे लोगों को चुनाव से दूर करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि लोग इन पार्टियों का असली चेहरा समझ चुके हैं। इनको करारा सबक सिखाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि जम्मू में 2014 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह इस बार निकाय चुनाव में भी भाजपा को भारी जीत हासिल होगी। राम माधव ने कांग्रेस के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रशंसा तो की, लेकिन कहा कि देश भर में कांग्रेस नकारात्मक सियासत कर रही है। जो भी इस पार्टी के साथ जाएगा, वह डूबेगा ही। राम माधव ने कहा कि कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो, इसके लिए राज्यपाल शासन से सभी पर्याप्त कदम उठाने की अपील की गई है।
राम माधव ने कहा कि निकाय और पंचायतों को देश के अन्य हिस्सों की तरह पूरे अधिकार देने के लिए भारतीय संविधान के 73वें और 74वें संशोधन को रियासत में भाजपा लागू करना चाहती है। पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में भी इसे प्राथमिकता के आधार पर रखा गया था, लेकिन पीडीपी इसे लागू करने में बाधा बनी रही। भाजपा निकायों को स्वतंत्र वित्तीय अधिकार देने के पक्ष में है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Trending Videos
राफेल मामले पर झूठ की राजनीति कर रही कांग्रेस
राम माधव ने राफेल मामले पर सवाल पूछने पर कहा कि कांग्रेस देश में झूठ की राजनीति कर रही है। राफेल मामले पर राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रवक्ता बेहतर तरीके से पार्टी का पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने भीमा कोरे गांव मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत भी किया।
टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर होगी
राम माधव ने कहा कि जम्मू में निकाय चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी की सूचना उन्हें भी मिली है। कुछ लोगों की नाराजगी के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी खड़े होने की सूचना है। आशा है कि इनकी नाराजगी दूर कर दी जाएगी और भाजपा की भारी जीत दर्ज होगी।