{"_id":"5d95b35f8ebc3e0142327b3d","slug":"ram-madhav-bluntly-on-terrorism-said-last-terrorist-active-in-kashmir-will-be-eliminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर राम माधव की दो टूक, कहा- कश्मीर में सक्रिय अंतिम आतंकवादी तक का होगा खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर राम माधव की दो टूक, कहा- कश्मीर में सक्रिय अंतिम आतंकवादी तक का होगा खात्मा
Thu, 03 Oct 2019 02:07 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राम माधव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा हैं कि कश्मीर में सक्रिय अंतिम आतंकवादी तक का खात्मा किया जाएगा। जम्मू के जानीपुर में गांधी संकल्प यात्रा के आगाज के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में माधव ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर शांति और खुशहाली लाने के लिए नई व्यवस्था पर काम कर रही है।
विज्ञापन
कहा कि जम्मू हो या कश्मीर अथवा लद्दाख यहां के प्रत्येक नागरिक को देश के अन्य हिस्सों के नागरिकों की तरह अब हर सुविधा हासिल होगी। उन्होंने कहा देश के लोग कश्मीरियों को गले लगाए इसके लिए मोदी सरकार और भाजपा काम कर रही है।
विज्ञापन
नेताओं की नजरबंदी के सवाल पर राम माधव ने कहा कि प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाता है। किश्तवाड़ में आतंकवादी गतिविधियों पर राम माधव ने कहा कि किश्तवाड़ में भाजपा और संघ के नेताओं की हत्या हुई। किश्तवाड़ को आतंकवाद मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षा बल काम कर रहे है।
विज्ञापन