फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav apologise for his yoga tweet

राम माधव के विवादास्पद ट्वीट के लिए मांगी माफी

Tue, 23 Jun 2015 01:18 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
ram madhav apologise for his yoga tweet

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के योग दिवस कार्यक्रम से गैरहाजिर रहने पर

विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव द्वारा आलोचना किए जाने के मामले में सोमवार को केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। माधव के विवादास्पद ट्वीट पर विपक्षी दलों द्वारा निशाना साधे जाने के बाद केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने सफाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को प्रोटोकॉल की वजह से कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था।

वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि उनके लिए यह मामला खत्म हो गया है क्योंकि मंत्री का बयान तार्किक है। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री नाइक ने कहा कि राजपथ पर हुए विशाल योग कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि बनाया गया था।

इसलिए ओहदे में उनसे बड़े राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। केंद्रीय मंत्री नाइक ने कहा कि राम माधव ने अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि गलती से ऐसा हुआ होगा, हम इसके लिए माफी मांगते हैं। इससे बचा जाना चाहिए था। यह एक गलती थी।

ट्वीट वापस लिया, मामला खत्म

ram madhav apologise for his yoga tweet

इस बीच, जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए राम माधव ने विवाद से संबंधित सवाल पर कहा कि जहां तक ट्वीट का सवाल है तो इसे वापस ले लिया गया है और यह मामला खत्म हो गया है। माधव ने योग कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति अंसारी की अनुपस्थिति को लेकर ट्विटर पर सवाल उठाए थे।

सोशल मीडिया में अपनी फजीहत होते देख उन्होंने बाद में अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था और इसके लिए माफी भी मांग ली थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने अंसारी की गैर मौजूदगी को लेकर भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपराष्ट्रपति को निशाना बनाया गया। योग में सभी समाहित हैं लेकिन भाजपा अपने ऐसे कार्यों से विघटनकारी राजनीति दिखा रही है। इसके लिए राम माधव को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने भी राम माधव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे संघ की मानसिकता करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed