फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ram devotees leave for Ayodhya to see Ramlala

Jammu News: रामलला के दर्शन के लिए रामभक्त अयोध्या रवाना

विज्ञापन
Ram devotees leave for Ayodhya to see Ramlala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। धार्मिक हर्षोल्लास और जय श्री राम के नारों के बीच राम भक्तों का एक समूह मंगलवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ। रामभक्तों को भाजपा के वरिष्ठ नेता व जम्मू जिले के प्रभारी कुमार राजीव चाढ़क और जम्मू-कश्मीर भाजपा के राज्य आईटी प्रमुख एडवोकेट ईशांत गुप्ता ने बाहु फोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना किया। रामभक्तों के समूह का नेतृत्व सुमीत बजरंगी कर रहे हैं। सभी तीर्थयात्रियों को स्पेशल आस्था ट्रेन में सवार होने के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन भेजा गया। यह ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन से सुबह 11.55 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर कुमार राजीव चाढ़क ने कहा कि सभी रामभक्तों को बधाई। राम भजन और जय श्री राम के नारे लगाते हुए राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। एडवोकेट ईशांत गुप्ता ने भी इस पल के लिए खुशी जाहिर की और सभी श्रद्धालुओं को उनकी पवित्र यात्रा के लिए बधाई दी। मौके पर हरदेश खोखर, यश नागोत्रा, पंडित खुशाल चंद, शेर सिंह खोखर, दर्शन पटयाल, सतपाल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed