{"_id":"6320f2d67b7389277230370b","slug":"rally-jammu-city-news-jmu26791949","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश घोषित करने की मांग पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश घोषित करने की मांग पर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। युवा राजपूत सभा ने मंगलवार को तालाब तिल्लो से जागरुकता रैली निकाली। रैली ज्यूल बस स्टैंड से होते हुए अंबफला, रिहाड़ी, जानीपुर से होते हुए बनतालाब पहुंची। इस दौरान लोगों को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करवाने के बारे में जागरुक किया गया।
शाम के समय सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी आवनी लवासा के साथ मुलाकात की। यह जानकारी सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैपी ने दी है। उन्होंने कहा कि डीसी ने आश्वासन दिया है कि उच्च स्तर पर अवकाश को लेकर सकारात्मक विचार विमर्श हो रहे हैं। महाराजा की जयंती पर अवकाश घोषित होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि सभा का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ भी मुलाकात करेगा। फिलहाल सभा के युवा रियासी सहित अन्य स्थानों पर जाएंगे। अवकाश घोषित हुआ तो 23 सितंबर को जश्न मनाएंगे।