{"_id":"f6c5ed0612eb11bc0c7ed01f77b66406","slug":"rally-for-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआरएस मुलाजिमों ने रोष रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआरएस मुलाजिमों ने रोष रैली निकाली
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
बकाया जारी करने की मांग करते हुए एसआरटीसी के वालंटियर रिटायर्ड मुलाजिमों ने वीरवार को प्रेस क्लब के बाहर रोष रैली निकाली और डोगरा चौक की तरफ जाने का प्रयास किया। बहरहाल, धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को भी धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान देवराज बाली ने कहा कि एक जनवरी, 2006 से कोला की 126 स्लैब जारी करने और छठे वेतन आयोग का लाभ और एरियर जारी करने की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। सेवारत कर्मचारियों को यह लाभ दिया जा चुका है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार और एसआरटीसी प्रबंधन करीब 742 रिटायर्ड कमियों की उपेक्षा कर रहा है। एसआरटीसी में पेंशन भी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
अगर बकाया जल्द जारी नहीं हुआ तो आर्थिक संकट जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। इस अवसर पर उपप्रधान सुरजीत सिंह, महासचिव सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।