फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raksha Bandhan,Celebrate,jammu news

जम्मू शहर में उत्साह के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व, जमकर हुई पतंगबाजी

विज्ञापन
Raksha Bandhan,Celebrate,jammu news
जम्मू। रक्षाबंधन पर्व रविवार को जम्मू शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का प्रण लिया। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:18 से शाम 5:30 बजे तक था। इस बीच बहनों ने अपने भाई के घर जाकर राखी बांधी। इस त्योहार पर पूरा जम्मू शहर पतंगबाजी में डूबा रहा। रविवार तड़के हुई बारिश से मौसम दिन भर सुहावना रहा, जिससे गली-माहल्लों में घरों की छतों पर युवाओं की टोलियों ने पतंग उड़ाने के साथ डीजे की धुनों पर धमाल मचाया।
विज्ञापन

बीते साल कोविड लॉकडाउन के कारण रक्षाबंधन का रंग फीका रहा था, लेकिन इस बार शहर भर त्योहार पर धूम रही। चारों और आसमान में रंग-बिरंगी पतंग उड़ती दिखीं। युवाओं की टोलियों ने जमकर पतंगबाजी की। पुराने शहर में उत्साह देखते ही बनता था। लोगों ने अपनी घर की छतों पर डीजे लगाकर डांस किया। युवाओं के साथ-साथ घर के बड़ों ने भी पतंगबाजी की। शहर में तवी नंदी किनारे धौंथली ढक्की स्थित भगवान बलराम के मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। इसमें ज्यादातर युवक और युवतियां थी। इस दौरान युवतियों ने मंदिर में रखी भगवान बलराम को चढ़ाई और आशीर्वाद पाया।
विज्ञापन

--
बाल और वृद्ध आश्रम में मनाया पर्व
शहर के अंबफला स्थित बाल और वृद्ध आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। वेद मंदिर बाल निकेतन में बहनों ने भाइयों को राखियां बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान 50 के अधिक लड़कियों ने राखी बांधी और भाइयों ने उन्हें स्नेह के रूप में उपहार भी दिए। आश्रम प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को यह महसूस नहीं होने देते की इस पर्व पर उनका कोई अपना नहीं है। वहीं, अंबफला स्थित वृद्ध आश्रम में भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed