फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rakesh sharma and vikramjeet get bravery awards

नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले को वीरता पुरस्कार

Fri, 14 Aug 2015 10:10 AM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
rakesh sharma and vikramjeet get bravery awards

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में अपनी जान पर खेलकर आतंकवादी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की जोड़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


राकेश शर्मा व विक्रमजीत को बृहस्पतिवार को मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा व फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने दोनों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अभिनेता शेट्टी ने नौजवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये दोनों असल जिंदगी के हीरो हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्माता-निर्देशक इस घटना पर कोई फिल्म बनाता है, तो मुझे इनकी भूमिका निभाने में खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार

rakesh sharma and vikramjeet get bravery awards

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके बिट्टा ने कहा कि मैं इन बहादुर युवकों के गांव में गया था। वहां की स्थिति देख कर मैंने सरकार से कुछ मांग की है जो पूरे गांव के हक में है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांवों के युवकों को प्रशिक्षित किया जाए।
 
पाकिस्तानी आतंकी नावेद को पकड़ने वाले युवकों ने कहा कि आतंकवादी को पकड़ने के बाद हमारे जीवन पर खतरा बढ़ गया है, लेकिन हमें इसकी चिंता नहीं है। हमारे लिए देश की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed