{"_id":"631ebb4e1cdade2318023287","slug":"rajya-sabha-member-nominated-ghulam-ali-khatana-received-grand-welcome-at-bjp-headquarters-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: आम से खास बने इंजीनियर गुलाम अली खटाना, बोले- मोदी है तो मुमकिन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: आम से खास बने इंजीनियर गुलाम अली खटाना, बोले- मोदी है तो मुमकिन है
Mon, 12 Sep 2022 10:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:23 AM IST
सार
इंजीनियर गुलाम अली खटाना ने कहा कि सबका साथ व सबका विश्वास जीतने का काम मोदी सरकार कर रही है। गुज्जर समुदाय को गौरवांवित करने का काम मोदी सरकार ने किया है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तो सब मुमकिन है। समाज के आखिरी शख्स तक मोदी सरकार पहुंच रही है। भाजपा के आम कार्यकर्ता को राज्यसभा सदस्य नामित करना यह प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व ही कर सकता है। राज्यसभा सदस्य नामित होने के बाद पहली बार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे गुलाम अली खटाना का ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
खटाना ने कहा कि सबका साथ व सबका विश्वास जीतने का काम मोदी सरकार कर रही है। गुज्जर समुदाय को गौरवांवित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर वह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक खजूरिया, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डॉ. देवेंद्र कुमार मनेयाल, मुख्यालय प्रभारी प्रिया सेठी और मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने बधाई दी।
विज्ञापन
रवींद्र रैना ने कहा कि इंजीनियर खटाना ने निष्ठबान कार्यकर्ता की तरह काम किया है। भाजपा साधारण कार्यकर्ता में छिपी प्रतिभा को पहचानती हैं। केवल भाजपा ही गुज्जर बक्करवाल समुदाय की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों को केवल गुमराह किया है।
विज्ञापन
गुर्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी बधाई
जम्मू। गुर्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुज्जर समुदाय से गुलाम अली खटाना का नाम राज्यसभा के लिए नामित करने पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शाह मोहम्मद चौधरी ने बैठक में कहा कि प्रदेश से पहले गुर्जर मुस्लिम नेता का नाम राज्यसभा के सदस्य के नामित हुआ है। यह गर्व की बात है। समुदाय के लोगों को खटाना से बहुत उम्मीदें हैं। इस मौके पर अब्दुल हमीद चौधरी, चौधरी अरशद अली, हामिद हुसैन, एमएस चौहान, शौकत जावेद चौधरी, युसूफ खेपर व सज्जाद मजीद मौजूद रहे। ब्यूरो
जनजातीय समुदायों ने पीएम का जताया आभार
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के जनजातीय समुदायों ने राज्यसभा के लिए आदिवासी समुदाय के नेता इंजीनियर गुलाम अली खताना को नामित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। आदिवासी अनुसंधान एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के बैनर तले एक कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता आदिवासी शोधकर्ता डॉ. जावेद राही ने की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर से गुर्जर समुदाय के किसी सदस्य को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। आशा है कि इंजीनियर गुलाम अली खटाना जम्मू-कश्मीर के लोगों विशेषकर गुर्जरों, बक्करवाल, गद्दी, सिप्पी और अन्य जनजातियों के मुद्दों को हल करवाएंगे। इस अवसर पर इश्तियाक अहमद, गुलाम रसूल, दीन मोहम्मद, अलीम उद दीन चौधरी, डॉ. इरशाद अहमद, नजीर अहमद खटाना और वारस्त अली मौजूद रहे।