{"_id":"63e148199d967a292f56e5b3","slug":"rajouri-terror-killing-nia-records-statements-of-24-people-in-dhangri-attack-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी आतंकी हत्याकांड: ढांगरी हमले में एनआईए ने 24 लोगों के बयान किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी आतंकी हत्याकांड: ढांगरी हमले में एनआईए ने 24 लोगों के बयान किए दर्ज
Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
सार
ढांगरी में हुए दोहरे आतंकी हमले की जांच में एनआईए ने अब तक दो दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एनआईए की उच्च स्तरीय टीम पिछले दो सप्ताह से राजोरी में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू संभाग कि जिले राजोरी के ढांगरी में हुए दोहरे आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अब तक दो दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एनआईए की उच्च स्तरीय टीम पिछले दो सप्ताह से राजोरी में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हमले की साजिश में शक के आधार पर पकड़े गए संदिग्धों से भी एनआईए ने पूछताछ की है। एक जनवरी को आतंकियों की फायरिंग में दो भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो जनवरी की सुबह आईईडी धमाके में दो बच्चों की जान चली गई थी। सात लोगों की जान लेने वाले आतंकी हमले की जांच के लिए दो सप्ताह से एनआईए टीम राजोरी में है। जांच टीम ने अभी तक दो दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी भी राजोरी का दौरा कर जांच की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन