फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri: Team reached from ADGP office Jammu to investigate Dhangri mass murder

Rajouri: ढांगरी सामूहिक हत्याकांड की जांच करने एडीजीपी कार्यालय जम्मू से पहुंची टीम

Thu, 19 Jan 2023 12:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 12:25 AM IST
सार

एडीजीपी कार्यालय से इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम राजोरी पहुंची। पहले दिन उन लोगों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए जो सबसे पहले गोली कांड के समय घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Rajouri: Team reached from ADGP office Jammu to investigate Dhangri mass murder
राजोरी - फोटो : फाइल

विस्तार

राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी को हुए सामूहिक हत्याकांड की जांच करने एडीजीपी कार्यालय जम्मू से एक विशेष टीम बुधवार को राजोरी पहुंची है। टीम ने हत्याकांड के चश्मदीदों और अन्य लोगों से पूछताछ कर सच का पता लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एडीजीपी कार्यालय से इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम राजोरी पहुंची। पहले दिन उन लोगों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए जो सबसे पहले गोली कांड के समय घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को उच्च स्तरीय टीम ढांगरी में मारे गए लोगों के घरों में पहुंची और उनके उन परिजनों से पूछताछ की जो मौके पर चश्मदीद थे, जिनके सामने गोलीकांड हुआ था। उनके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चार सदस्यीय विशेष टीम चश्मदीदों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि जो बातें लोगों के मुंह से सुनी जा रही हैं, उनमें कितनी सच्चाई है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में विशेष टीम उन संदिग्धों से भी पूछताछ करेगी, जिनको पुलिस ने इस पूरे मामले में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त विशेष टीम की निगरानी एडीजीपी मुकेश सिंह स्वयं कर रहे हैं। मंगलवार को एडीजीपी राजोरी के दौरे पर थे, जोकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी बैठक कर और ढांगरी मामले को लेकर जरूरी निर्देश देकर बुधवार को जम्मू चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  ढांगरी हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजोरी और रियासी के बॉर्डर पर स्थित नारला गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि नारला में शनिवार और रविवार को बंदूकधारी संदिग्ध लोगों को देखा गया। उसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था, जिसकी निगरानी डीआईजी पुलिस डॉ. हसीब मुग़ल और एसएसपी मोहम्मद असलम स्वयं कर रहे थे, लेकिन अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed