फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri EID Found: IED found 500 meters away from DC office bomb disposal squad defused it

Rajouri EID Found: डीसी कार्यालय से 500 मीटर दूर मिली आईईडी, टिफिन बॉक्स में की गई थी प्लांट

Thu, 19 Jan 2023 12:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 12:31 AM IST
सार

राजोरी में डीसी व एसएसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर आईईडी बरामद हुई है। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। आसपास के इलाके को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Rajouri EID Found: IED found 500 meters away from DC office bomb disposal squad defused it
Rajouri - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी जिले में दोहरे आतंकी हमले के 17 दिन बाद बुधवार को उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से लगभग पांच सौ मीटर दूर आतंकियों की ओर से प्लांट की गई 500 ग्राम की इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)को समय रहते बरामद कर लिया गया। इसे एक टिफिन बॉक्स में छिपाया गया था। लगभग आधा किलो की आईईडी खुले मैदान में पड़ी हुई थी। पास में ही जम्मू-कश्मीर बैंक भी है। आईईडी की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शहर के खेवरा इलाके में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे संदिग्ध वस्तु पाए जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। आसपास लोगों को जाने से रोक दिया गया। तत्काल बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्ते को जांच में लगाया गया। संदिग्ध वस्तु एक टिफिन में थी। आईईडी मिलने के बाद पुलिस व सेना और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर टिफिन में रखी आईईडी मिली है, वहां दिन को बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं, यदि यह किसी बच्चे के हाथ लग जाती तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन समय रहते उसे बरामद करके बहुत बड़े हादसा होने से बच गया है। एक व दो जनवरी को ढांगरी में हुए आतंकी हमलों के बाद से वहां लगातार आतंकी हरकतें हो रही हैं। इन हमलों में सात लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जबकि 14 अन्य लोग घायल हुए थे। इस वारदात के बाद से राजोरी व आसपास के लोगों में दहशत है। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं। इसमें विस्फोटक भी हो सकता है। ऐसी वस्तु दिखने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed