{"_id":"5a292cf84f1c1b8d698c0306","slug":"rajouri-bus-accident-22-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः राजोरी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 22 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः राजोरी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 22 यात्री घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
rajouri bus accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर गुरुवार को बस दुर्घटना में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक मेटाडोर राजोरी से जम्मू की ओर आ रही थी लेकिन रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गई और बस रोड से ऊतर कर मैदान में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
इस भीषण सड़क हादसे में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने मौके से पहुंच कर बचाव कार्य जारी कर दिया और बस में फसें यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों का जिला अस्पताल राजौरी में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल अधीक्षक जिला अस्पताल राजौरी, डॉ. महमूद बाजार के मुताबिक सभी घायलों की स्थित अब खतरे से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिक बस में सवार लगभग हर यात्री जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: 15 people injured in a bus accident on Jammu-Poonch highway near Chingus in Rajouri district pic.twitter.com/nNkADn2DCg
— ANI (@ANI) December 7, 2017