{"_id":"5a28d5644f1c1b60678bfbf7","slug":"rajouri-army-man-injured-in-accidental-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनावश फायर में सैन्यकर्मी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनावश फायर में सैन्यकर्मी हुआ घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात एक सैन्य जवान अपनी ही बंदूक से निकले फायर में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार केरी सेक्टर में अग्रिम पोस्ट पर तैनात सैन्य जवान प्रदीप सिंह मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को अपनी ही बंदूक से चली गोली से घायल हो गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुन कर जब अन्य सैन्य पोस्ट पर पहुंचे तो पाया कि जवान में खून में लथपथ बेहोश पड़ा है। उसे बेहोशी की हालत में उसे सेना के हेल्थ सब सेंटर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेना के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि घायल जवान अपनी ही बंदूक से चली गोली में घायल हुआ है व हालत अब स्थिर है। वहीं, सेना ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त घायल जवान सेना की रोमियो फोर्स में तैनात है।
विज्ञापन