{"_id":"65ad04afd05340fec7045f0a","slug":"rajouri-accident-man-killed-and-17-injured-as-metador-rolls-down-in-rajouri-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: ऊंची आवाज में गानों के साथ तेज गति से चल रही थी मेटाडोर, संतुलन बिगड़ा और पलटी, एक की मौत, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: ऊंची आवाज में गानों के साथ तेज गति से चल रही थी मेटाडोर, संतुलन बिगड़ा और पलटी, एक की मौत, 17 घायल
Sun, 21 Jan 2024 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 21 Jan 2024 05:19 PM IST
सार
राजोरी में सड़क पर यात्री वाहन के पलटने से हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
राजोरी में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के राजोरी जिले की कालाकोट उपमंडल के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तरयाठ इलाके में एक मेटाडोर दुर्घटना का शिकार हो गई। मेटाडोर यात्रियों को लेकर राजोरी के तरयाठ से रियासी के पौनी की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में वह पलट गई। आरोप है कि वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए थे। इसी बीच गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रीतम लाल पुत्र ईशर दास निवासी नारला बम्बल खवास राजोरी के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के अस्पताल ले जाया गया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन