फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajni Patil said, Congress ready for the upcoming assembly elections

Congress meeting Jammu: भाजपा सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुके लोग, पाटिल बोलीं- विस चुनाव के लिए हैं तैयार

Tue, 27 Sep 2022 01:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डीडीसी चुनाव में भाजपा ने 280 सीटों में सिर्फ 75 हासिल कीं और अब वह दिन में सपना देख रही है। भाजपा कभी जम्मू कश्मीर में सत्ता में नहीं आ सकती है। 

विज्ञापन
Rajni Patil said, Congress ready for the upcoming assembly elections
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : संवाद

विस्तार

एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करके जीत हासिल करेगी। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के झूठे वादों से लोग तंग आ चुके हैं। चुनाव के बाद राजनीतिक परिदृश्य बदल जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस बहुमत के साथ बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आएगी। पाटिल सोमवार को कटड़ा में पार्टी के एक कार्यक्रम में बोल रही थी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पाटिल ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


डीडीसी चुनाव में भाजपा ने 280 सीटों में सिर्फ 75 हासिल कीं और अब वह दिन में सपना देख रही है। भाजपा कभी जम्मू कश्मीर में सत्ता में नहीं आ सकती है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की दिशाहीन नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, गरीबी और भाजपा नेतृत्व के झूठ से जमीनी स्तर पर निपट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार सभी मुद्दों और समस्याओं पर बुरी तरह से बेनकाब हो गई है। सभा के बाद पाटिल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गईं। 

प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी : रसूल

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी, असमानता, महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों को महंगाई की तरफ धकेल दिया है।



कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए भूमि और नौकरियों की सुरक्षा के साथ सांविधानिक सुरक्षा उपायों के साथ जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की पार्टी की मांग को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed