{"_id":"fa2c5b39896c8312cb4441d18be25dc4","slug":"rajnath-will-be-the-first-to-visit-amarnath-cave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के सबसे पहले दर्शन करेंगे गृहमंत्री राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के सबसे पहले दर्शन करेंगे गृहमंत्री राजनाथ
डॉ. बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह सचिव राजनाथ सिंह रियासत के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। वे यहां अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा तथा तैयारियों की समीक्षा तो करेंगे ही, साथ ही दो जुलाई को पहले जत्थे में शामिल होकर बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लेंगे। राजनाथ पहले गृह मंत्री होंगे जो पहले जत्थे में शामिल होकर बाबा की पूजा अर्चना करेंगे। राजनाथ की यात्रा को लेकर मंगलवार को पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शाम लगभग चार बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह तथा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था में लगे सेना, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, टेलीफोन, बिजली-पानी की सुविधाओं की भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
कश्मीर के बिगड़े हालात जानेंगे राजनाथ
पहली बार स्थापित आटोमैटिक वेदर स्टेशन से श्रद्धालुओं को मिलने वाली मौसम संबंधी भविष्यवाणी की भी जानकारी लेंगे। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए बनाए गए फुलप्रूफ प्लान की भी समीक्षा करेंगे। राज्य में पिछले दिनों हुई आतंकी घटनाओं, तालिबान के पोस्टर, सोपोर में मोबाइल टावरों पर हमले तथा लगातार पाकिस्तानी एवं आईएस के झंडे लहराए जाने के बाद उठाए गए कदमों की जानकारी लेंगे। यात्रा में सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 90 कंपनियां रियासत में भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
जबकि 70 कंपनियों की मांग की गई थी। साथ ही यात्रा को लेकर लगातार कड़ी नजर भी रखी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह बुधवार को रात में राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मिलेंगे जो श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं। इस दौरान यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। साथ ही राज्य के राजनीतिक हालात तथा गठबंधन सरकार के कामकाज पर भी बात होने की संभावना है।
केंद्रीय गृह सचिव ने दी रिपोर्ट
केंद्रीय गृह सचिव एलसी गोयल ने 28 एवं 29 जून को दो दिन तक श्रीनगर में रहकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मुलाकात करने के साथ ही पवित्र गुफा तक जाकर मौके पर तैयारियों की जानकारी ली। सोमवार को दिल्ली लौटकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को रिपोर्ट सौंपी। गृह सचिव की रिपोर्ट के तत्काल बाद राजनाथ के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पहले गृह मंत्रालय के दो शीर्ष अधिकारी यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इनमें एक विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) अशोक प्रसाद हैं, जो जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी रहे हैं और दूसरे विशेष सचिव (प्रभारी जम्मू कश्मीर) रजीत पुनहानी रहे। दोनों अधिकारियों ने सेना, पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करने के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपी है।