{"_id":"59b77e3b4f1c1be57f8b6218","slug":"rajnath-unhappy-with-the-hospitality-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की मेहमाननवाजी से नाखुश हुए राजनाथ, प्रशासन को लगाई फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की मेहमाननवाजी से नाखुश हुए राजनाथ, प्रशासन को लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस की दुर्दशा पर बिफरे राजनाथ सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के दौरे पर आए गृह मंत्री राजनाथ सिंह को देर रात गेस्ट हाउस से हरि निवास पैलेस में शिफ्ट किया गया। दरअसल, स्टेट गेस्ट हाउस की अव्यवस्था से वह खफा हो गए। उन्होंने प्रशासन को जोरदार फटकार लगाई। अधिकारियों से कहा कि यह गेस्ट हाउस स्टेट गेस्ट हाउस के काबिल नहीं है। करीब दस मिनट तक वह गेस्ट हाउस में रुके। इस दौरान वह खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन
जैसे ही उन्हें वीआईपी कमरे में ले जाया गया तो आगे पड़े फर्नीचर और कमरे के साइज को देखकर ही बिफर पड़े। उनके साथ डिप्टी सीएम निर्मल सिंह भी थे। बताया जाता है कि कमरे में लगाया गया बेड भी उनको पसंद नहीं आया। अधिकारियों से कहा कि यह आपके स्टेट का गेस्ट हाउस है। क्या इस तरह के गेस्ट हाउस में आप बाहर से आने वाले मेहमानों को रखेंगे।
विज्ञापन
कहा कि गेस्ट हाउस में साफ-सफाई भी नहीं है। फर्नीचर और बेड पर भी धूल पड़ी हुई है। इसके बाद आनन-फानन में उनके रहने के लिए शहर में कहीं दूसरी जगह व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी गई। कुछ ही देर के बाद शहर के ऐतिहासिक हरि निवास पैलेस में उनको ठहराने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
खुद डिप्टी सीएम और भाजपा के बड़े नेता उनको पैलेस तक छोड़ने गए। हरि निवास के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। राजनाथ सिंह नौशेरा में बार्डर का दौरा कर लौटे थे। उनको केनाल रोड स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया जाना था।