{"_id":"59b6b6754f1c1bb0488b5d41","slug":"rajnath-singh-warn-to-pakistan-gor-ceasefire-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ ने दी कड़ी चेतावनी, पाक एक फायर करेगा तो भारतीय सेना दागेगी अनगिनत गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ ने दी कड़ी चेतावनी, पाक एक फायर करेगा तो भारतीय सेना दागेगी अनगिनत गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान एक गोली चलाता है तो भारतीय सेना उसकी एक गोली के बदले में इतनी गोलियां चलाएगी कि पाक उसे गिन भी नहीं पाएगा। पाक को अब समझ लेना चाहिए कि अब भारत में वह दशकों वाली पहली सरकारें नहीं हैं, बल्कि मोदी के नेतृत्व वाली ऐसी सरकार है जो पाक को उसी की भाषा में कड़ा जवाब देगी। अपने रियासत के दौरे के दौरान सोमवार को नौशेरा के बार्डर विस्थापितों का दर्द जानने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह चेतावनी पाकिस्तान को दी।
विज्ञापन
नौशेरा वासियों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 में जब हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारत में गोलियां बरसा रहा था तो मैंने बीएसएफ के डीजी को आदेश दिए थे कि पाक हमारा पड़ोसी देश है, इसलिए पहला फायर भारत की ओर से कभी नहीं होगा। यदि पाकिस्तान पहला फायर करता है तो हमारी सेना इतने फायर करे कि पाक सेना उसे गिन भी न पाए।
विज्ञापन