फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajnath singh reviews amarnath yatra security situation in srinagar

श्रीनगर पहुंचे राजनाथ, सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया

Wed, 01 Jul 2015 11:58 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Wed, 01 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh reviews amarnath yatra security situation in srinagar

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद राजभवन में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री को सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है और इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी भक्तों के लिए पहलगाम, बालटाल आधार शिविरों सहित पवित्र गुफा तक रास्ते भर में किए गए स्वास्थ्य, संचार, खानपान और अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा के अलावा मुख्य सचिव इकबाल खांडे भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार, डीजी सीआरपीएफ प्रकाश मिश्रा, डीजी बीएसएफ डीके पाठक, श्रीनगर स्थित सेना की 15कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा और आईजी सीआईडी एजी मीर ने सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed