फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajnath singh and cm mufti discussed on kashmiri pandits township

कश्मीरी पंडितों की टाउनशिप पर मुफ्ती और राजनाथ ने की चर्चा

Thu, 09 Jul 2015 10:26 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh and cm mufti discussed on kashmiri pandits township

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद के बीच हुई गोपनीय मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर चर्चा हुई।

इस मुलाकात को सार्वजनिक नहीं किया गया है। मुफ्ती वीरवार सुबह श्रीनगर लौट गए। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए अलग टाउनशिप पर भी बातचीत हुई है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बुधवार को अचानक दिल्ली आए और राजनाथ से मुलाकात के बाद वीरवार सुबह 9 बजे श्रीनगर के लिए प्रस्थान कर गए।

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले श्रीनगर में इफ्तार पार्टी की इच्छा जाहिर की थी। मोदी ने श्रीनगर के बाढ़ पीड़ितों के बीच दीपावली मनाई थी। मोदी ने दीपावली दौरे के क्रम में ईद भी श्रीनगर में मनाने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के दौरे के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था पर बातचीत

rajnath singh and cm mufti discussed on kashmiri pandits township

समझा जाता है कि मुफ्ती और राजनाथ के बीच मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था पर बातचीत हुई। इस बीच ईद से ऐन पहले प्रधानमंत्री के दौरे का अलगाववादियों की ओर से विरोध भी शुरू हो गया है।

नेशनल कांफ्रेंस भी मानती है कि अगर ईद से पहले प्रधानमंत्री का श्रीनगर दौरा होता है तो सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम कश्मीरियों के ईद के जश्न में खलल पड़ सकता है। लिहाजा, प्रधानमंत्री का दौरा अब तक फाइनल नहीं हो पाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री और मुफ्ती की मुलाकात में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा हुई ताकि अगर ऐन मौके पर प्रधानमंत्री का दौरा तय होता है तो कोई चूक न रह जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर भी गंभीर है।

पंडितों के लिए अलग टाउनशिप का अलगाववादियों और नेशनल कांफ्रेंस द्वारा विरोध किए जाने के बाद रियासत सरकार ने टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई टाल दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed