फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajnath singh and Army Chief Bipin Rawat inaugurate strategic bridge in ladakh

आज लद्दाख में एलएसी पर पुल का उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह और सेना अध्यक्ष रावत

Mon, 21 Oct 2019 10:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Oct 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh and Army Chief Bipin Rawat inaugurate strategic bridge in ladakh
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
पाकिस्तान ने फायरिंग की आड़ में आतंकियों के घुसपैठ करवाने की कोशिश तब की है जब सोमवार को लद्दाख में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण एक पुल का उद्घाटन करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत दौरा करेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह और जनरल रावत लेह में दरबुक को चीन सीमा से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दौलत बेग ओल्डी से जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पर बने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुल का उद्घाटन करने आज पूर्वोत्तर लद्दाख का दौरा करेंगे। पुल का नाम भारतीय सेना के प्रतिष्ठित सैनिक कर्नल शेवांग रिनशेन के नाम पर रखा गया है। कर्नल लद्दाख के रहने वाले थे।
विज्ञापन


मोदी ने दो दिन पहले ही दे दिए थे संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन पहले 18 अक्तूबर को हिसार रैली में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अब आतंकियों का इंतजार नहीं, इंतजाम किया जाएगा। पाक के खिलाफ बडे़ कदम का संकेत देते हुए पीएम ने कहा था कि यह मोदी है जो ठान लेता है करके ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी कमान प्रमुख ने सियाचिन पहुंच जवानों का बढ़ाया हौसला

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह रविवार को सियाचिन पहुंचे। उन्होंने सियाचिन में तैनात जवानों को हौसला बढ़ाया। उनके साथ फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

 उन्होंने जवानों से बातचीत में सियाचिन के शहीदों की शहादत पर गर्व होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर बलिदान साहस का परिचायक है। जवान इसी तरह से ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से ड्यूटी पर डटे रहें। उत्तर कमान प्रमुख ने सियाचिन वार मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सेना की तरफ से हाल ही में कर्नल चेवांग रिंचेन के घर को हेरिटेज अबोड बनाया गया है। इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। फायर एंड फ्यूरी के जीओसी हरिंदर सिंह इस पर्यटन स्थल पर भी पहुंचे। रिंचेन को दो बार वीर चक्र और एक बार सेना मेडल मिल चुका है। लद्दाख में वह कई युद्धों का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed