{"_id":"0ba43eff6dcfa97b06e0f63ef3d16683","slug":"rajnath-sing-says-pakistan-stop-shelter-to-terrorists-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को पनाह देना बंद करे पाक: राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को पनाह देना बंद करे पाक: राजनाथ
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के साथ बेहतर पड़ोसी के रिश्ते निभाना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान को भी इसके लिए आगे बढ़ना होगा। उसे अपनी धरती पर आतंकियों को पनाह देना बंद करना होगा। तमाम आतंकी घटनाओं से यह साबित हो गया है कि पाकिस्तान से ही आतंकी भारतीय सीमा में प्रवेश कर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के सिलसिले में शनिवार को यहां पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू एयरपोर्ट पर ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की ओर से कभी सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की जा रही है तो कभी घुसपैठ कराकर।
विज्ञापन
इस्लामाबाद को नेक सलाह है कि वह इन हरकतों से बाज आए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है। सीजफायर उल्लंघन और आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
भारत ऐसी किसी भी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। माओवादी और आतंकी घटनाओं के बढ़ने पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार गंभीर है। सेना और अर्द्धसैनिक बल के जवान पूरी मुस्तैदी से इन घटनाओं को नाकाम करने में जुटे हुए हैं।
रेप तथा छेड़खानी पर सरकार गंभीर, होंगे सख्त फैसले
राजनाथ ने कहा कि देश में रेप और छेड़खानी के मामलों पर केंद्र सरकार गंभीर है। जल्द ही इस संबंध में सख्त फैसले होंगे। अब तक मौजूद कानून का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इसके साथ ही तमाम उपाय किए जाएंगे, जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि रियासत में अफस्पा (आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट) हटाने को लेकर राजनीतिक दल बेवजह हो-हल्ला मचा रहे हैं। सरकार बनने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।
सरकार बनाने का दावा-
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि तीन चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि रियासत में पहली बार भाजपा की सरकार बनेगी।
चौथे चरण के रविवार को होने वाले मतदान में भी पार्टी की दमदार उपस्थिति होगी। उन्होंने दावा किया कि घाटी में इस बार कमल को खिलने से कोई रोक नहीं सकता।