{"_id":"59b62b604f1c1bef7f8b5cfa","slug":"rajnath-said-if-i-have-need-to-come-fifty-times-in-a-year-i-come-to-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ बोले- साल में पांच क्या पचास बार भी आना पड़े तो आऊंगा जम्मू-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ बोले- साल में पांच क्या पचास बार भी आना पड़े तो आऊंगा जम्मू-कश्मीर
ब्यूरो/अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर के चार दिन के दौरे के दौरान श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए पांच बार क्या पचास बार आने की जरुरत पड़ी तो आऊंगा। यहां जितनी बार आने की जरूरत होगी, उतनी बार आऊंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घाटी के हालात में सुधार हुआ है, इसे फिर से इसे धरती का स्वर्ग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। उन्होनें पर्यटकों से अपील कर कहा की रियासत की आवाम आपके स्वागत को तैयार है, इन्हें आप सब एक बार फिर से मौका दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए पीएम विकास पैकेज की राशि को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सीमा पार करने की भी संभावना है।
35ए के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया और जब तक मामला न्यायालय में है, मैं आश्वासन देता हूं कि सरकार कोई भी एेसा कदम नहीं उठाएगी, जो जम्मू-कश्मीर की आवाम भावनाओं के खिलाफ हो।
विज्ञापन