फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women running drug network in Rajiv Nagar of Jammu city

Jammu City: जम्मू शहर के राजीव नगर में महिलाएं चला रहीं नशे का कारोबार, पुलिस कसेगी जल्द शिकंजा

Wed, 14 Jun 2023 01:02 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 01:02 PM IST
सार

जम्मू पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त तीन महिलाओं की पहचान कर ली है। इनमें एक महिला हिरासत में है। महिलाओं पर नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों में अवैध व्यापार की रोकथाम अधिनियम के तहत शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
Women running drug network in Rajiv Nagar of Jammu city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जम्मू शहर के राजीव नगर को कुछ महिलाओं ने नशा तस्करी का अड्डा बना लिया है। इन पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की ओर से तीन महिलाओं की पहचान कर ली है। इनमें एक महिला हिरासत में है। महिलाओं पर नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों में अवैध व्यापार की रोकथाम अधिनियम के तहत शिकंजा कसा जाएगा। कम से कम 2 साल के लिए जेल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जब कोई व्यक्ति 5 या 6 बार से अधिक तस्करी के मामलों में संलिप्त हो तो पुलिस के पास यह आधार रहता है कि वह समाज के लिए खतरा है और उसका जेल में रहना जरूरी है। तब यह कार्रवाई होती है। जिला उपायुक्त के पास इन महिलाओं पर पीआईटी एनडीपीएस लगाने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब के तस्कर भी शामिल

बताया जा रहा है कि महिलाओं के पास पंजाब के नशा तस्कर आते हैं। इनकी मदद से हेरोइन, गांजा और चरस बेची जा रही है। एक साल के दौरान राजीव नगर की आठ महिलाएं नशा तस्करी में पकड़ी गईं जबकि इतने ही युवाओं की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। कासिम नगर को भी मिला लें तो 13 युवा नशे की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को बनाया है ढाल

महिलाओं को नशा तस्करी में जानबूझ कर शामिल किया है, क्योंकि वह पकड़ में कम आती हैं। इन पर किसी को शक नहीं होता। तलाशी में पुलिस हिचकती है। यही कारण है कि महिलाओं को ढाल बनाकर ऐसा काम किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राजीव नगर के अलावा कासिम नगर में भी बड़े स्तर पर महिलाएं तस्करी में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed