फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajiv ghandhi khel abhiyan yojna

अब बदलेगी स्कूली गेम्स की तकदीर, पढ़ें खबर

Tue, 14 Oct 2014 10:46 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
rajiv ghandhi khel abhiyan yojna

युवा सेवा एवं खेल विभाग के डीजी नवीन अग्रवाल ने मंगलवार को उपनिदेशक कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूलों में शीघ्र राजीव गांधी खेल अभियान (आरजीकेए) को लागू करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रायोजित इस योजना में बच्चों को अपनी प्रतिभा बाहर लाने के बेहतर मौके मिलेंगे। इस बीच उज्जैन (एमपी) में 60वीं नेशनल स्कूल गेम्स के लिए लड़कियों की 12 सदस्यीय खो-खो टीम को दो तकनीकी अधिकारी राकेश कुमार और सुजाता कुमारी के साथ रवाना किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना को अमल में लाने से पहले सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों में खेल प्रतिभा को बाहर लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में जल्द लागू होगा आरजीकेए

rajiv ghandhi khel abhiyan yojna

उन्होंने बताया कि नवंबर माह में विभाग नेशनल स्कूल गेम्स में लड़कों और लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग की नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

इसके लिए बीएसएफ पलोड़ा, जिला पुलिस लाइन और विवि जम्मू में मुकाबले करवाना प्रस्तावित है। ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में नया प्लेटफार्म मिलेगा।

उन्होंने कहा कि खासकर ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में अधिकारियों में कंचन बाला, रुपेंद्र कौर, सुखदेव राज, एयाज खान, डा. स्वर्ण सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed