फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajiv gandhi birth anniversary

Jammu News: डीसीसी ग्रामीण ने मनाई राजीव गांधी की 79वीं जयंती

विज्ञापन
rajiv gandhi birth anniversary
राजीव गांधी को पुष्प अर्पित करते डीसीसी के नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) जम्मू ग्रामीण ने रविवार को जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन डीसीसी जम्मू ग्रामीण के अध्यक्ष हरि सिंह चिब ने किया। पूर्व मंत्रियों मूला राम, योगेश साहनी, ब्लॉक अध्यक्षों, डीसीसी और बीसीसी के वरिष्ठ नेताओं व वार्ड-60 पलौड़ा के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मूला राम ने राजीव गांधी को भारत में पंचायत राज प्रणाली का वास्तुकार बताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने लोकतंत्र की जमीनी संस्थाओं को योजना और विकास की शक्तियां सौंपने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा किया। योगेश साहनी ने पूर्व प्रधानमंत्री की कई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के लिए उनके महान दृष्टिकोण के कारण देश सूचना प्रौद्योगिकी में विश्व के लीडर के रूप में उभरा। हरि सिंह चिब ने राजीव गांधी को दूरदर्शी नेता बताया।
विज्ञापन

रक्तदान कर राजीव गांधी को याद किया

जम्मू। शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री (भारत रत्न) राजीव गांधी को जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया गया। प्रदेश युवा कांग्रेस के शिविर में 30 कांग्रेसियों ने रक्तदान कर दूसराें का जीवन बचाने का संदेश दिया। पीसीसी ने पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों में पौधे वितरित करते हुए हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने राजीव गांधी को 21वीं सदी का वास्तुकार बताया, जो देश में डिजिटल इंडिया और आईटी का संकल्प लेकर आए थे। साथ ही कहा कि भाजपा और मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध पर काम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने देश में आईटी और पंचायत राज में राजीव के योगदान को याद किया। कांता भान, मनमोहन सिंह, विनोद शर्मा, बलबीर सिंह मौजूद रहे। इससे पहले पीसीसी मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सरोर टोल प्लाजा के मुद्दे पर भाजपा का दोहरा मापदंड है। इसे स्थायी तौर पर क्यों नहीं हटाया जाना चाहिए। तय नियमों के तहत सरोर टोल प्लाजा की स्थापना अवैध थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed