{"_id":"64ff8317d7f900609902c7af","slug":"raj-bhavan-fire-head-constable-jammu-news-c-10-jam1008-200650-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजभवन में राइफल साफ करते चली गोली, हेड कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजभवन में राइफल साफ करते चली गोली, हेड कांस्टेबल घायल
Tue, 12 Sep 2023 05:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:45 PM IST
सार
राजभवन की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी गोली चलने से घायल हो गया। हेड कांस्टेबल सुरिंदर मोहन से सर्विस राइफल से गोली चल गई जो उसकी टांग में लगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजभवन की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी गोली चलने से घायल हो गया। सोमवार देर शाम हेड कांस्टेबल सुरिंदर मोहन से सर्विस राइफल से गोली चल गई जो उसकी टांग में लगी। हालांकि गोली दुर्घटनावश चली। घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू के रूपनगर का रहने वाला हेड कांस्टेबल सुरिंदर मोहन सर्विस राइफल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई जो बाएं टांग में लगी। गोली चलने के बाद दहशत मच गई। राजभवन में मौजूद तमाम सुरक्षा कर्मी पहुंच गए, उस समय उपराज्यपाल भी मौजूद थे। कांस्टेबल को सुरक्षा कर्मियों ने जीएमसी पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोली चलते ही सुरक्षा कर्मियों ने पोजिशन ले ली थी, लेकिन थोड़ी देर में स्थिति स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन