फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   raj babbar roars at modi govt in jammu

राज बब्बर ने पेश किया मोदी सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड

Thu, 21 May 2015 12:47 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
raj babbar roars at modi govt in jammu

मोदी सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जम्मू पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज बब्बर ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। सरकार को हर मोर्चे विफल बताते हुए सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि महाराज मोदी की सूट, बूट, झूठ और लूट की सरकार एक साल में कुछ नहीं कर पाई।

विज्ञापन


चुनाव से पहले जो वादे भाजपा ने देश की जनता से किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। एक साल में ही देश को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि दस साल में 25 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। इस हिसाब से साल भर में ढाई करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


महंगाई कम करने का वादा किया, लेकिन महंगाई पहले से अधिक बढ़ गई। यूपीए सरकार में कच्चे तेल की कीमतें 144 रुपये प्रति बैरल थीं तो पेट्रोल 70 रुपये मिलता था। अब कच्चे तेल की कीमत 70 रुपये बैरल है और तेल अब भी 70 रुपये है। सरकार ने अंबानी और अदानी जैसे कारोबारियों को लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए के वक्त सीमा पर बसे लोगों को कभी पलायन नहीं करना पड़ा। भाजपा के आते ही लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए। छप्पन इंच सीने की बात करने वाले मोदी पाकिस्तान को जवाब नहीं दे पाए। मर्सरत आलम की रिहाई कर दी गई। देश को स्टाक मार्केट में दो लाख करोड़ का नुकसान हुआ।

यूपीए के वक्त किसान दर 4.7 फीसदी थी, जो अब एक फीसदी भी नहीं। सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, कृषि, स्वच्छता जैसे कोर सेक्टर के बजट में कटौती कर दी।

मेरी पहचान कश्मीर से ही: राब बब्बर

raj babbar roars at modi govt in jammu

कश्मीर में बॉलीवुड को खींचने में लगे मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के प्रयासों पर उन्होंने कहा कि उनकी पहचान कश्मीर से जुड़ी है। उनकी पहली फिल्म ही कश्मीर में शूट हुई। यह बात राज बब्बर ने जम्मू में प्रेस कांफ्रेेंस में कही। उन्होंने कहा कि लद्दाख, जम्मू और कश्मीर तीनों में ही उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। वह चाहते हैं कि सलमान खान ही नहीं, बल्कि पूरा बॉलीवुड कश्मीर में आए। कश्मीर जैसी कोई चीज दुनिया में नहीं।

हालांकि मुफ्ती सरकार को पहले घाटी में बाढ़ की वजह से तबाह हुए ढांचे को ठीक करना चाहिए। घाटी में सिनेमाहाल न होने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सिनेमाहाल नहीं होने की बात सलमान खान ने बतौर कलाकार कही, लेकिन यह सरकार को देखना है कि कश्मीर में सिनेमा क्यों नहीं, अगर हों तो क्यों हों। जम्मू में एम्स पर भी बब्बर ने कहा कि यूपीए के वक्त जम्मू के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। जम्मू के लिए एम्स जरूरी है।

देश को बताएं, विदेश से क्या लेकर आए
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अपने एक महीने की विदेश यात्रा के बारे में देश को जवाब दें कि इससे देश को क्या लाभ मिला है। वह इस बात का विरोध नहीं करते कि मोदी ने मंगोलिया को एक बिलियन दिए।

यहां एक शख्स को 22 से 30 हजार मिलेंगे, लेकिन दूसरी तरफ महाराष्ट्र में किसान दस हजार रुपये के लिए खुदकुशी कर रहे हैं। वहां सरकार ने क्या दिया, यह जरूर पूछना चाहेंगे। मोदी की यात्रा आस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, चीन, मंगोलिया तक पहुंच गई। वह इसका हिसाब जनता को दें।

बाड्रा के खिलाफ सबूत हों, तो करें कार्रवाई
राबर्ट बाड्रा सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के घोटालों की जांच पर बब्बर ने कहा कि पूर्व सरकार और मौजूदा सरकार दोनों के पास सभी मामलों का रिकार्ड है। सरकार को पूरी छूट है कि वह कभी भी किसी भी शख्स के खिलाफ जांच करे, कोई दोषी निकले तो कार्रवाई करे। अगर बाड्रा के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान सरकार के पास कोई सबूत है, तो इसकी कानूनी कार्रवाई करें।

इस तरह से अकेले शख्स के खिलाफ साजिश करना सही नहीं है। यूपीए ने कभी भी किसी एक को टारगेट नहीं किया, लेकिन भाजपा अकेले को टारगेट कर रही है। यह भी कहा कि मोदी सरकार ने कितने घोटाले किए, इसका भी देश को बहुत जल्द पता चलेगा। अभी तक तो मंत्रियों के पास फाइलें ही नहीं पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed