{"_id":"5d2ad9528ebc3e6ccd3464dd","slug":"rainfall-in-jammu-kashmir-temperature-comes-down-100-mm-water-fall-in-july-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बारिश से पारा गिरा, उमस बढ़ी, इस महीने 100 मिलीमीटर हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बारिश से पारा गिरा, उमस बढ़ी, इस महीने 100 मिलीमीटर हुई बरसात
Sun, 14 Jul 2019 12:57 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश से पारे में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन उमस परेशान कर रही है। संभाग के कई हिस्सों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 70-80 के बीच चल रहा है। घाटी के भी कई हिस्सों में शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। शहर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर में लोगों को तेज धूप ने परेशान किया। उमस बढ़ने से बाजार में खरीदारों की रौनक पर असर पड़ा है। जम्मू में 4.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहने से उमस से हर कोई बेहाल रहा।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 29.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम सुहावना होने के साथ देशभर से आ रहे यात्री दिन में भी पैदल यात्रा कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जुलाई में अब तक 100 मिलीमीटर बारिश
जम्मू-कश्मीर में जुलाई में अब तक 100.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें जम्मू में 96.0 और कश्मीर में 4.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। राज्य में मानसून सक्रिय है। मानसून के बीच अब तक पेड़ गिरने से किश्तवाड़ में दो लोगों की मौत हुई है।