फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rainfall brings mercury down by 5 to 9 degrees, relief from heat

Jammu News: बारिश से 5 से 9 डिग्री पारा, गर्मी से राहत

विज्ञापन
Rainfall brings mercury down by 5 to 9 degrees, relief from heat
प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी हो सकती है बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू समेत कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। पिछले दो दिन से मौसम के बदले मिजाज से दिन का तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
जम्मू में सुबह की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। शहर और आसपास के इलाकों में 4.6 मिलीमीटर तक बारिश हुई। इससे दिन में भीषण गर्मी से राहत रही। इस बीच हवा चलती रही। यहां दिन का पारा सामान्य से 6.0 डिग्री गिरकर 33.0 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 22.3, बटोत में 22.6, कटड़ा में 30.6 और भद्रवाह में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर में दोपहर को हल्की बारिश के बाद मौसम खुला रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री गिरकर 20.1 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.0 और गुलमर्ग में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed