फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rainbow mission started in jammu division

इन पांच जिलों में चलेगा इंद्रधनुष मिशन

Wed, 25 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 25 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
rainbow mission started in jammu division

पल्स पोलियो की तर्ज पर जम्मू संभाग के पांच जिलों में इंद्रधनुष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संभाग के राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले में सात बीमारियों की रोकथाम को वैक्सीन की जाएगी।

विज्ञापन


देश के कुल 201 जिलों में इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा के अनुसार अप्रैल के पहले हफ्ते में इंद्र धनुष मिशन को शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


मिशन को सफल बनाने के लिए आगामी 16 मार्च को स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में एक राज्य स्तरीय वर्कशाप आयोजित की जा रही है। इसमें विश्व स्वास्थ्य आर्गनाइजेशन की टीम सात बीमारियों की रोकथाम और मिशन को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में एक सर्वे में पाया गया है कि उक्त जिलों वैक्सीन के मामले में सामान्य से पीछे रहे हैं। मिशन में गर्भवती महिला को टीटी टीकाकरण के साथ दो साल से कम बच्चों को बीसीजी, पैंटावेलिन, हेपेटाइटिस बी, दिमागी बुखार, नमूनिया, खसरा आदि की वैक्सीन दी जाएगी।

यह मिशन चार माह तक संबंधित जिलों में चलेगा और हर माह सात दिन वैक्सीन को दिए जाएंगे। रियासत में हर साल वाटर और एयर वार्न बीमारियां स्वास्थ्य महकमे के लिए चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

सर्वे में पाया गया है कि जम्मू संभाग के उक्त पांच जिलों में वैक्सीन कम हुई है। इस मिशन में रूटीन वैक्सीन के अलावा अतिरिक्त वैक्सीन अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2014 में कश्मीर में भीषण बाढ़ के बाद विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए विशेष वैक्सीन अभियान चलाया गया था।


इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के साथ बड़ों को भी वैक्सीन सुविधा दी गई थी। रियासत के सभी जिलों में पर्याप्त वैक्सीन को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed